{"_id":"6a76cf98bd84defc100b7fa3","slug":"two-houses-gutted-in-fire-in-ramban-s-khari-tehsil-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: रामबन में आग लगने से से मची अफरा-तफरी, दो मकान जलकर खाक; कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: रामबन में आग लगने से से मची अफरा-तफरी, दो मकान जलकर खाक; कोई हताहत नहीं
Sat, 08 Aug 2026 12:11 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:11 PM IST
सार
रामबन की खारी तहसील के अखरान त्रिगाम इलाके में शनिवार को भीषण आग लगने से दो मकान जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की खारी तहसील के अखरान त्रिगाम इलाके में शनिवार को भीषण आग लगने से दो मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, दोनों आवासीय मकानों को आग से काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
इससे पहले श्रीनगर के कबूतर खाना चर चिनारी इलाके में भी एक पुराने और इस्तेमाल में नहीं आ रहे हाउसबोट में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक आग को आसपास के मकानों और हाउसबोट तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में भी किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।
विज्ञापन
#WATCH | Ramban, J&K | A fire broke out in a house located in Khari Tehsil. Later, the fire was brought under control.
विज्ञापन
विज्ञापन
(Source: Khari Tehsil Administration) pic.twitter.com/QLaoSjsnMB— ANI (@ANI) August 8, 2026