{"_id":"5d4b27848ebc3e6cca5d9c81","slug":"two-houses-collapsed-due-to-flood-akhnoor-news-jmu1909491154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से आई बाढ़ ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से आई बाढ़ ने मचाई तबाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर और आसपास के इलाकों में मंगलवार की रात को हुई भारी बारिश से नाले और खड्ड उफना गए। बुधवार की सुबह कई जगहों पर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा। कई रोडों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। कस्बे के कश्मीर मोहल्ले में बारिश के पानी ने काफी कई लोगों के घरों में काफी नुकसान पहुंचाया। कस्बे के मेन रोड पर बाइक सवार बहने से बाल-बाल बच गया। पर उसकी बाइक बाढ़ के पानी में बह गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात भारी बारिश से कई नाले और खड्ड के उफनाने से सौहल रोड, कस्बे के कामेश्वर मेन रोड, काठड, मैरा मेदरिया रोड पर बारिश का पानी पहुंच गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। कामेश्वर मंदिर के पास मेन रोड पानी आने से वाहनों का परिचालन बंद रहा।
बाढ़ के पानी के बीच से गुजरने के दौरान एक बाइक बह गई, मगर बाइक सवार बाल-बल बच गया। कश्मीर मोहल्ले में नाले का पानी आने पर कई घरों में लाखों की बर्बादी हुई। दो मकान भी गिर गए। लोगों का कहना है बारिश के मध्य म्यूनिसिपल कमेटी को पहले ही बाढ़ से बचने के लिए कदम उठाने चाहिए थे ताकि समय रहते लोगों को नुकसान नहीं उठाना पड़े।