{"_id":"59baaa394f1c1b88688b490f","slug":"two-hizbul-over-ground-worker-arrested-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिज्बुल का एक आतंकी और दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिज्बुल का एक आतंकी और दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी और दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आतंकियों की मूवमेंट की सूचना पर पुलिस, 14 राष्ट्रीय राइफल्स तथा सीआरपीएफ ने गुरेज मोड क्रासिंग के पास संयुक्त नाका लगा रखा था। इस दौरान बांदीपोरा के बोनियार निवासी आतंकी जमीर अहमद खटाना को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और आठ गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग दो जगह नाके के दौरान तलाशी ली तो दो लोगों के पास से हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।
विज्ञापन
J&K: Hizbul terrorist Zameer Ahmed apprehended from Bandipora, arms and ammunition recovered
— ANI (@ANI) September 14, 2017
तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि तीनों ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हैं जिसमें दो ओवरग्राउंड वर्कर्स है और एक आतंकी जमीर अहमद खटाना है जो कई आतंकी घटनाओं में लिप्त था।
स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेन सेवाएं आज रहेंगी स्थगित
आतंकी अबु इस्माइल के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में शुक्रवार को श्रीनगर के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। इसके साथ ही पांच थाना क्षेत्रों एमआर गंज, सफाकदल, रैनावारी, नौहट्टा और खानयार में पाबंदियां रहेंगी। एहतियातन बनिहाल-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी स्थगित रहेगी।