फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Drug Smugglers Arrested

Jammu News: पंजाब से चिट्टा लाकर राजोरी-पुंछ में बेचने वाले दो तस्कर पकड़े

विज्ञापन
Two Drug Smugglers Arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पंजाब से नशा जम्मू-कश्मीर में आ रहा है ये बात किसी से छुपी नहीं है। जम्मू पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें पंजाब से कम दम पर चिट्टा लाकर राजोरी-पुंछ में महंगे दाम पर बेचने वाले दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
एसपी उत्तर जम्मू शिवम सिद्धार्थ ने शनिवार को बस स्टैंड पुलिस थाने में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह पंजाब से चिट्टा लेकर राजोरी-पुंछ जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष नाका लगाया और दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। इनकी पहचान मोहम्मद वकार और माजिद चौधरी दोनों निवासी राजोरी के रूप में हुई। इनसे 169 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया। अमृतसर में शिवा कुमार नाम व्यक्ति से इन लोगों का संपर्क हुआ था। शिवा कुमार और मोहम्मद वकार एक ही जेल में बंद थे। वहां ही इनकी जान पहचान हुई और उसके संपर्क में बना रहा, जिसके बाद वे नशा तस्करी में लगे रहे। एसपी उत्तर ने कहा कि पंजाब में बैठे नशा तस्करों को पकड़ने के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

----
लिफ्ट देकर मारपीट व लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े
शहर में कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। ये गिरोह अकेले व्यक्ति को लिफ्ट देता, फिर उसे डरा धमका कर पैसे व अन्य जरूरी सामान लूट लेता था। इसमें दंपती भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी उत्तर शिवम सिद्धार्थ ने कहा कि शुक्रवार को इस संबंध में उधमपुर निवासी अखिल से लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में अखिल ने कहा कि वह उधमपुर जा रहा था इस बीच इंदिरा चौक के पास कार सामने रुकी, जिसमें दो लोगो सवार थे। उन्होंने पूछा कहां जाना है, उधमपुर जाने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि वह पत्नीटॉप जा रहे हैं, उधमपुर तक लिफ्ट देंगे। इसके बाद उनकी गाड़ी में बैठ गया और वह पत्नी को नरवाल से पिक करने की बात कहकर कार उस तरफ ले गए। इसके बाद रास्ते में एक महिला भी कार में बैठी। नरवाल के आसपास इलाके में कार रोकर मारपीट की और धमकाना शुरू किया। गर्दन पर चाकू रखकर उससे पैसा, मोबाइल सहित अन्य जरूरी सामान छीन लिया। इसके बाद उसे वहीं छोड़ दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व आसपास के लोगों से बातचीत की, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर को सर्विलेंस पर लगाया जिसमें उनकी लोकेशन सनासर इलाके में देखी गई। इसके बाद पुलिस सनासर रवाना हुई। जहां रात भर चले अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान पम्मी, राज व प्रिया के रूप में हुई। ये जम्मू के शहीदी चौक और बाग-ए-बहु के रहने वाले हैं, जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

-----
बुजुर्ग से ठगी करने दो आरोपी पकड़े
बस स्टैंड इलाके में एक एटीएम से पैसे निकालने में सहायता करने के नाम पर रामबन के बुजुर्ग मूलराज के साथ ठगी हुई। एटीएम के पास एक व्यक्ति ने बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करने की बात कही। इस दौरान उसने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड खुद रखकर उन्हें फर्जी कार्ड दे दिया। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग के एटीएम कार्ड से 20 हजार रुपये की निकासी की। इसमें बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने मामले की संज्ञान लेने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ ने बताया कि ऐसे एटीएम की सूची बनाई जा रही है जहां रात के समय सुरक्षा कर्मी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed