फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Dead Body Recovered

Jammu News: नदी-नालों से दो शव बरामद, एक मृतक का परिवार कनाडा में

विज्ञापन
Two Dead Body Recovered
-पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी शवगृह में रखा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारी बारिश से वीरवार सुबह नदी नाले उफान पर रहे। जम्मू की तवी नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान नहीं हो पाई। गाडीगढ़ क्षेत्र में एक नाले से अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कर ली गई है। नुज्जल सिंह जम्मू के त्रिकुटा नगर के रहने वाले थे।
उनका परिवार कनाडा में रहता है। पुलिस ने परिवार को इसकी सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। गाडीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी हरजिंदर सिंह का कहना है कि नुज्जल सिंह का परिवार कनाडा में है। उनके आने पर ही पोस्टमार्टम होगा। वे त्रिकुटा नगर में अकेले ही रहते थे। उधर, जम्मू के गुज्जर नगर तवी क्षेत्र से मिले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इसकी जानकारी आसपास के क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में दी है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद
शहर के भगवती नगर क्षेत्र से एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतक मनीशा कोतवाल मूल रूप से भद्रवाह की रहने वाली थी। इस समय भगवती नगर में रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत
जम्मू के पलौड़ा में बुधवार रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवराज पलौड़ा का ही रहने वाला था। जानकारी के अनुसार वह बाइक पर जा रहा था। तभी फलाईओवर के पिल्लर से जा टकराया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया जहां जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed