Blast in Jammu: नरवाल ब्लास्ट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल, सेना-एसआईए की टीमों ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए
जम्मू के नरवाल इलाके में धमाके के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की रैली के चलते इन दिनों पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी है। बावजूद इस तरह की घटना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के नरवाल इलाके में लगातार सीरियल ब्लास्ट में नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। धमाके की सूचना के बाद मौके पर एसएसपी समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी पहुंचे। उधर, एलजी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने को कहा गया है।अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के औद्योगिक क्षेत्र नरवाल में शनिवार सुबह को दो विस्फोट में नौ लोग घायल हुए। उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सेना और पुलिस का विशेज जांच दल के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया कि कहा कि जम्मू के नरवाल इलाके में विस्फोट होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की यात्रा के चलते जम्मू संभाग में सुरक्षा कड़ी है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। डीआईजी शक्ति पाठक और एडीजीपी मुकेश सिंह ने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस बीच इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्च ऑपरेशन के तहत वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्र शासित प्रदेश में हैं। घटनास्थल पर जम्मू के डीआईजी शक्ति पाठक ने बताया कि पुलिस के पास दो विस्फोटों की सूचना है। इस मामले की जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नरवाल इलाके से नमूने एकत्र किए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात और नौ पर धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को वहां से हटवा रही है। बताया जा रहा है इलाके में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में कबाड़ एकत्र किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा शुरू होने से दो सप्ताह पहले कांग्रेस पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की है। जम्मू कश्मीर में हमारे सभी नेता सुरक्षाकर्मियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ऐसी घटनाओं पर ध्यान देना उनकी जिम्मेदारी है। भारत जोड़ो यात्रा चाहे जो भी हो जारी रहेगी।
नरवाल में ब्लास्ट में जख्मी
1. सोहेल कुमार (35) पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी उस्ताद मोहल्ला जम्मू।2. सुशील कुमार (26) पुत्र रमेश कुमार, प्रेम नगर, जिला डोडा।
3. विशप प्रताप (25) पुत्र बाबू सिंह निवासी कनाचक जम्मू।
4. विनोद कुमार (52) पुत्र काकू राम निवासी चक बख्तावर आरएस पुरा।
5. अरुण कुमार (25) निवासी कासिम नगर बावे
6. अमित कुमार (40) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बहू फोर्ड जम्मू।
7. राजेश कुमार (35) पुत्र दर्शन लाल निवासी बावे जम्मू
( दो अज्ञात हैं। )
एलजी सिन्हा ने नरवाल क्षेत्र में हुए विस्फोटों की कड़ी निंदा की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपराज्यपाल को विस्फोट और जांच की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।