फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two clusters university soon open in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में दो क्लस्टर विश्वविद्यालय शीघ्र

Tue, 06 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 06 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
two clusters university soon open in jammu and kashmir

रियासत में दो नए क्लस्टर विश्वविद्यालय शीघ्र खुलेंगे। एक जम्मू और दूसरा श्रीनगर में। इसमें दोनों शहरों के शहरी कालेज शामिल किए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है। यह घोषणा राज्य सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में की।

विज्ञापन


शून्यकाल में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को लेकर लाए गए प्रस्ताव के जवाब में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि जम्मू और श्रीनगर के लिए दो नए इंजीनियरिंग कालेज को भी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी आवंटित हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत में 32 मॉडल स्कूल भी खोले जा रहे हैं। इसकी शुरुआत की जा चुकी है। हालांकि, भारत सरकार ने इसकी मंजूरी पहले ही दी थी लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस दिशा में पहल की गई है। इसके साथ ही 63 हास्टल का पैसा भी पड़ा हुआ था, इस वर्ष से इसकी भी शुरूआत की जाएगी। 225 स्मार्ट क्लासेज भी बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि रियासत सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। राज्य में 24 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें 17 लाख बच्चे और 1.42 लाख शिक्षक हैं।

कई स्कूल ऐसे मिले जिसमें बच्चे नहीं थे लेकिन शिक्षक काफी संख्या में थे। इसके साथ ही कई स्कूल ऐसे भी थे जहां शिक्षकों की भारी कमी थी। इसको देखते हुए सरकार ने 3582 स्कूलों को मर्ज किया।

इससे 5524 शिक्षक उपलब्ध हो गए जिन्हें शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में भेजा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने शिक्षकों के तबादले में 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक लिए।


इसकी वजह से शिक्षकों के वितरण में भारी असमानता देखने को मिल रही है। विश्वास दिलाया कि यह सारी व्यवस्था समाप्त कर जल्द ही शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed