फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two civilian killed in army firing

सेना की फायरिंग में दो युवाओं की मौत, पथराव

Tue, 04 Nov 2014 07:09 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
two civilian killed in army firing

बड़गाम में सेना की फायरिंग में सोमवार को दो युवकों फैज़ल अहमद और मेहराज अहमद डार की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से घाटी में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इसके विरोध में युवकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सेना ने इस घटना की जांच के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी (सीओआई) के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी (पीसीआर) इम्तियाज हुसैन ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग में घायल हुए युवकों की पहचान जाहिद अहमद नक्काश और शकीर अहमद भट के रूप में की गई है। चारों युवक बड़गाम जिले के नौगाम इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन

सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए

two civilian killed in army firing

युवकों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सेना के विरोध में बड़ी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव भी किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं। इस घटना के तुरंत बाद सैन्य प्रवक्ता कर्नल बृजेश पांडे ने पहली जानकारी में आतंकियों की फायरिंग में दो जवानों के शहीद होने की जानकारी दी थी।

बाद में सेना की फायरिंग में दो युवाओं की मौत की पुष्टि होने के बाद उन्होंने बताया कि सेना को इंटेलिजेंस एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि एक निजी सफेद कार में बड़गाम के छत्तरगाम इलाके से होते हुए कुछ आतंकी श्रीनगर के नौगाम इलाके से पुलवामा जिले की ओर जा रहे हैं।

विरोध में लोगों ने सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

two civilian killed in army firing

इसके चलते सेना की ओर से वाहनों की जांच के लिए इस रूट पर तीन अलग-अलग नाके लगाए गए थे। दो नाका पर सेना के जवानों द्वारा रुकने का इशारा किए जाने के बावजूद सफेद कार (जेके01आर/0321) नहीं रुकी थी।

यहां तक कि सेना की ओर से छत्तरगाम में लगाए गए नाके को भी कार सवार युवाओं ने तोड़ दिया था। इसके चलते जवानों ने वाहन पर फायरिंग कर दी। इस हादसे में दो युवाओं की जान चली गई।

सैन्य प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में युवाओं की मौत पर दुख जताया गया। वहीं मामले को लेकर स्‍थानीय लोगों में जबरदस्त रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

आतंकियों के चक्‍कर में गई बेगुनाहों की जान

two civilian killed in army firing

बताते चलें कि घाटी में हाल फिलहाल आतंकियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिसके चलते सेना लगातार उनके खिलाफ आपरेशन चला रही है। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय में सेना ने 80 के करीब आतंकवादियों को मार गिराया है।

लेकिन इसका खामियाजा आम नागरिकों को भी भुगतना पड़ रहा है। ताजा घटना इसी का उदाहरण है, जहां सेना ने आतंकियों के शक में आम नागरिकों को मार गिराया। वहीं घटना की सूचना पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे।

मामले को लेकर सेना काफी सतर्कता बरत रही है। दूसरी ओर घायलों की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके परिजनों का तांता लगना शुरू हो गया था। सेना के रवैये को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed