फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two built Ward Micro Containment Zone of RS Pura

आरएस पुरा के दो बने वार्ड माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
Two built Ward Micro Containment Zone of RS Pura
आरएस पुरा। उपजिले में वीरवार को कुल 481 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 59 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन कर लिया है। कस्बे की वार्ड 9 और 10 को वीरवार सुबह माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर वहां आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए गए। दोनों वार्डों में तहसीलदार गनदीप कुमार की देखरेख में लोगों के घर- घर जाकर टेस्ट करने पर 17 लोग भी पॉजिटिव पाए गए। डीसी जम्मू के निर्देश पर इन दोनों वार्डों को माइक्रो कंटेंनमेंट जोन बनाया गया था। वीरवार सुबह जब इन वार्डों के मुख्य मार्गों पर कंटीली तार लगाई गई तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया। वार्ड के हंसराज ने बताया कि कितने लोग संक्रमित हैं इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि शुक्रवार को को भी टेस्ट की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने सामाजिक दूरी का करवाया पालन
मीरां साहिब। नगर में वीरवार सुबह बाजार खुलने के बाद लोग खरीदारी करने पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ किराना, सब्जी आदि दुकानों पर लगी रही। बाजारों में अधिक भीड़ लगने पर पुलिस ने लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने निर्देश दिए। कपडे़, कास्मेटिक सहित अन्य दुकानदारों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शाम के समय चार घंटे तक दुकानें खुलवाई जाए ताकि वह रोजी रोटी चला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed