{"_id":"68699417b4cd504158015ef2","slug":"two-attempts-of-cattle-smuggling-failed-jammu-news-c-10-jmu1054-653186-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल
विज्ञापन
नगरोटा में पशु तस्करों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला स्थायी ढांचा ध्वस्त किया: स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पशु तस्करी के मामले में पुलिस ने जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की। नगरोटा में पुलिस ने शुक्रवार पशु तस्करी के दो प्रयास विफल किए। 34 मवेशी छुड़ाए गए और एक ट्रक जब्त किया।
तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पशुओं को रखने के लिए जेडीए की जमीन का इस्तेमाल कर रहे थे। इस जमीन पर दो ढांचे बना रखे थे। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को जेडीए की तहसीलदार राशी दत्ता की मौजूदगी में दोनों ढांचे गिरा दिए। नगरोटा के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि नाके पर शुक्रवार रात को दो वाहन रोके गए थे। दोनों में मवेशियों को भरा गया था। एक वाहन से मीरां साहिब मरालियां के रहने वाले बाबर चौधरी को गिरफ्तार किया। दूसरे वाहन से नगरोटा खानपुर के रहने वाले जाकिर हुसैन और बशीर अहमद को पकड़ा गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जब इनसे पूछताछ की गई तो बताया कि उन्होंने जेडीए की जमीन पर स्थायी शेड बना रखा है। वहां पर पशुओं अलग-अलग जगहों से लाकर रखा जाता था। इसके बाद कश्मीर ले जाने के लिए अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को उक्त जगह छापा मारा और मौके से एक ट्रक जब्त किया। इस ट्रक का इस्तेमाल पशु तस्करी में हो रहा था। इसके बाद जेडीए को सूचित किया गया और फिर अवैध कब्जा हटाया। तारबंदी कर उक्त जगह को घेर दिया गया है।