{"_id":"5b5b4cd44f1c1b764d8b5157","slug":"two-attacks-by-terrorists-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":" दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने किये दो हमले , बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने किये दो हमले , बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल लूटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में आतंकियों ने एक के बाद एक हमलों को अंजाम दिया गया। इन हमलों के दौरान आतंकियों ने एक 12 बोर राइफल लूट। जबकि दो स्थानीय लोग इस दौरान घायल भी हुए। हमलों के बाद तलाशी अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन
पहला हमला शुक्रवार को दोपहर करीब पौने तीन हुआ शोपियां जिले में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में अंजाम दिया गया जहाँ आतंकियों ने बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल छीनी और घटना स्थल से फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले के बाद आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुरुवार को भी शोपियां में आतंकियों ने एक राजनीतिक दल के नेता के घर पर तैनात गार्ड पोस्ट पर हमला कर 4 राइफलें लूट ली थी जिसकी बाद में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा ज़िम्मेदारी ली गयी।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य हमले में कुलगाम जिले में स्थानीय लोगों द्वारा आतंकियों की बैंक लूट की कोशिश को नाकाम बनाया गया। इस हमले में दो बैंक गार्ड सहित तीन लोग घायल भी हुए। जिले के एसएसपी हरमीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब पौने चार बजे 4 से 5 पांच आतंकियों मोहनपुरा में स्थित जेके बैंक की शाका में बैंक लूट की मंशा से दाखिल हुए लेकिन उनकी इस कोशिश को वहां मौजूद बैंक गार्ड और स्थानीय लोगों द्वारा नाकाम बना दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच आतंकियों ने फायरिंग की और घटना स्थल से फरार हो गए।
एसएसपी के अनुसार घायलों में दो बैंक गार्ड और एक स्थानीय है जिन्हें पहले जिला अस्पताल कुलगाम ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। बता दें कि घटना के तुरंत बाद आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया।