फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two arrested in allegations of making mms of women players

J&K: महिला खिलाडि़यों का MMS बनाने की कोशिश, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 14 Feb 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
two arrested in allegations of making mms of women players
एमएमएस बनाने की कोशिश का आरोप - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू शहर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई महिला खिलाडि़यों का एमएमएस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के इटावा से आईं ये खिलाड़ी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक भवन में ठहरीं थीं। एसडीपीओ ईस्ट, चंदन कोहली ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच करने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।  

विज्ञापन


बताया गया है कि उक्त आवासीय भवन के बाथरूम में ताकझांक कर एमएमएस बनाने की कोशिश की जा रही थी। घटना का पता चलते ही टीम के साथ आए कुछ युवकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। हालांकि पुलिस ने किसी तरह के एमएमएस बनाने की घटना से इंकार किया है। युवतियों का कहना है कि कुछ लोगों ने उनका एमएमएस बनाने की कोशिश की। एक युवती की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाया और मौके पर ही चार लोगों को पकड़ लिया गया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

two arrested in allegations of making mms of women players
MMS बनाने का आरोप - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। जानकारी मिली कि एक सफाईकर्मी ने बाथरूम में झांकने की कोशिश की। युवतियों को लगा कि उनका एमएमएस बनाया जा रहा है। सफाई कर्मी घटना के बाद वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा हुआ है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि युवतियों की तरफ से कोई शिकायत इस मामले में नहीं की गई है। लेकिन फिर भी पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed