फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two arrest in cow peddling

Jammu News: गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार, 77 गोवंश बचाए

Wed, 24 Apr 2024 05:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 24 Apr 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
two arrest in cow peddling
पुलिस ने पिछले 24 घंटे में गोवंश तस्करी के चार प्रयासों को किया विफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे में चार गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल किया है। इसके अलावा दो तस्करों को गिरफ्तार कर 77 गोवंश को बचाया और दो वाहनों को जब्त किया। जानकारी के अनुसार नाका मानसर पर वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने (जेके02बीक्यू-9787) वाले एक ट्रक को जांच के लिए रोका। वाहन की जांच के दौरान 22 गोवंश लदे हुए पाए गए। बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे।गोवंश तस्करों की पहचान रफाकत अली निवासी लारनू जिला अनंतनाग और इम्तियाज अहमद निवासी लोअर मुंडा जिला अनंतनाग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना सांबा में पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी मानसर की पुलिस टीम ने 18 गोवंशों को बचाया, जिन्हें मानसर-सुरिंसर रोड से पैदल तस्करी करके ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने गोवंश तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस थाना सांबा में मामला पीसीए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी गौरन प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने धलोट क्षेत्र के पास गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और 33 गोवंश को बचाया। गोवंश को पैदल तस्करी करके उधमपुर की तरफ ले जाया जा रहा था। सभी गोवंश तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी घगवाल की पुलिस टीम ने टपयाल हाइवे के नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर के महिंद्रा पिकअप को चेकिंग के लिए रोका। वाहन की जांच के दौरान वाहन के अंदर चार गोवंश लदे हुए पाए गए जो क्रूर तरीके से बंधे हुए थे । पुलिस स्टेशन घगवाल में मामला एफआईआर नंबर 53/2024 यू/एस 188 आईपीसी, 11 पीसीए एक्ट दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed