{"_id":"9ffda78145678a02f388bbe47651684d","slug":"two-army-personnel-to-be-vulnerable-to-landmine-injuries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूदी सुरंग की चपेट में आकर सेना के दो जवान घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूदी सुरंग की चपेट में आकर सेना के दो जवान घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Thu, 28 Aug 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में बुधवार को भारत पाक नियंत्रण रेखा के पास पाक की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर देखते हुए उन्हें चापर से कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया।
विज्ञापन
घायल जवानों की पहचान सेना की 5/4 जीआर के सिपाही चेतबाहादुर और सेना की 44 आरआर के नायक अशोक कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12बजे जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारत पाक नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र में सेना की 44आरआर और 5/4जीआर के जवान गश्त लगा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान अचानक सिपाही चेत बाहादुर और अशोक कुमार के पैर फिसलकर माइन फील्ड से रास्ते में बिछाई गई बारूदी सुरंगों पर पड़ गया, जिससे उनमें हुए विस्फोट से दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें साथी जवानों ने तत्काल उठा कर अपने शिविर में लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए दोपहर बाद चापर से उधमेपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन