{"_id":"6832219c64ff6fbe2c0e6cb9","slug":"two-accused-of-drug-smuggling-arrested-in-anantnag-and-sopore-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100722-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनंतनाग और सोपोर में ड्रग्स तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनंतनाग और सोपोर में ड्रग्स तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक भागा
विज्ञापन
अनंतनाग। अनंतनाग और सोपोर में पुलिस ने ड्रग तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए। एक आरोपी भाग गया।
उत्तरसू पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान वसीम अहमद खान निवासी सुंगलन के रूप में हुई। उसके कब्जे से 800 ग्राम चरस बरामद हुआ।
ऐशमुकाम पुलिस टीम ने सिंहपोरा क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान जलाल दीन भट निवासी सालिया पंचलपोरा के रूप में हुई। उसके कब्जे से 12.9 किलोग्राम कच्ची पोस्त की कलियां जब्त की गईं।
मुगल गार्डन, वेरीनाग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को नायलॉन बैग लेकर जा रहा था। रोकने पर वह थैला छोड़कर भाग गया। थैले में 6.9 किलोग्राम हरा पोस्त भूसा बरामद हुआ। भागे आरोपी की पहचान गुटलीगुंड, वेरीनाग निवासी सज्जाद अहमद पडर के रूप में हुई है। सभी मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।