फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   twenty thousand truck strike from today against governments transport policy in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में थमे 20 हजार ट्रकों के पहिये, 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

Sat, 21 Jul 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
twenty thousand truck strike from today against governments transport policy in jammu kashmir
truck strike
ट्रकों की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को रियासत में 20 हजार ट्रकों के पहिए थमे रहे। इस हड़ताल का आह्वान आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने किया था। संगठन की प्रमुख मांग है कि डीजल तेल को जीएसटी के दायरे में लाकर कीमत कम की जाए, मोटर वाहन कानून में कुछ संशोधन वापस हों। 
विज्ञापन


राज्य में 20 हजार ट्रकों के थमने से लगभग दस करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। उधमपुर, कठुआ के अलावा जम्मू में शुक्रवार को ट्रक सड़क पर नहीं निकले। लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक ट्रक रुके रहे। कहीं पर भी लोडिंग और अनलोडिंग का काम नहीं हुआ। नगरोटा और उधमपुर में भी कश्मीर जाने वाले ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लखनपुर में लगभग 1700 ट्लक हाईवे खड़े रहे। हड़ताल में शामिल ट्रक यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन


राज्य ट्रक यूनियन के प्रधान नानक सिंह का कहना है कि देशभर के ट्रक चालकों के समर्थन में हम भी हैं। पहले से ट्रक चालक लगातार बढ़ते दामों की वजह से परेशान हैं, ऊपर से आए दिन परिवहन से संबंधित शुल्क बढ़ा दिए जाते हैं। ट्रक चालक इस काबिल नहीं रहे कि वे सड़कों पर उतर सकें। अधिकतर ट्रक किस्तों पर लिए गए हैं, लेकिन मालिकों के आगे दिक्कत यह पैदा हो गई है कि वह ईएमआई तक नहीं निकाल पा रहे हैं। बताया कि एक ट्रक यदि सड़क पर न उतरे तो उसे पांच हजार रुपये का नुकसान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed