फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TWEET WAR STARTED BETWEEN OMAR ABDULLAH AND MEHBOOBA MUFTI AFTER SHE VISITED MILITANTS HOUSE

महबूबा के आतंकी के घर जाने पर सियासी तूफान, उमर और महबूबा में चला ट्विटर वार

Fri, 04 Jan 2019 11:25 AM IST
Pranjal Dixit ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 04 Jan 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
TWEET WAR STARTED BETWEEN OMAR ABDULLAH  AND MEHBOOBA MUFTI AFTER SHE VISITED MILITANTS HOUSE
Omar Abdullah and Mehbooba Mufti - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आतंकी के घर जाने के मामले में सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और महबूबा के बीच ट्विटर वार भी हुआ।
विज्ञापन


उमर ने तंज कसते हुए कहा है कि बुरी तरीके से खराब हो चुकी छवि को अब वह साफ करने की कोशिश कर रही हैं। आपरेशन आल आउट की वह आर्किटेक्ट रही हैं। इसके चलते 2015 से अब तक सैकडों आतंकी मारे जा चुके हैं। अब वह एक आतंकी से दूसरे के घर जाकर अपनी दागदार छवि को सुधारने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

 



ट्वीट किया कि उन्होंने भाजपा को खुश करने के लिए आतंकियों की मौत को मंजूरी दी। अब वह मारे जा चुके आतंकियों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को खुश करने में जुटी हैं। जनता को वह इतनी आसानी से धोखा खाने वाला कैसे समझ सकती हैं।

इस पर महबूबा ने जवाबी टवीट कर याद दिलाया कि 1996 से 2002 तक नेकां के शासनकाल में इख्वानों के जरिये खूनी खेल खेला गया। पीडीपी अपने लोगों तक पहुंच बनाने में विश्वास करती है। पीडीपी यह जानना चाहती है कि वह महबूबा मुफ्ती को अपमानित करना चाहते हैं या फिर नेकां की राजनीति है कि मासूमों का खून बहता रहे।
 



इस पर उमर ने फिर ट्वीट किया कि बॉस, यदि आप अपने एक्शन को लेकर पाखंड में जीना चाहती है तो मैं अपमानित करने वाला कौन हूं। वह क्या दूध या टाफी लेने गए थे, यह क्या उनके आउटरिच का हिस्सा है।

फिर महबूबा ने ट्वीट किया कि मेरा इन परिवारों के यहां जाना आपके लिए परेशानी पैदा नहीं करेगा। हमें चाहिए कि उन तक पहुंचा जाए क्योंकि उन्हें दूसरे की दया पर नहीं छोड़ा जा सकता है।

भाजपा ने कहा, यह राजनीतिक नौटंकी
भाजपा नेता अशोक कौल ने कहा कि यह राजनीतिक नौटंकी है। 2016 में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान कई लोगों के मारे जाने पर उन्होंने कहा था कि क्या वे टाफी या दूध लेने गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed