{"_id":"681f17f8d409773e8808ce77","slug":"turkish-kamikaze-drone-recovered-in-a-village-in-naushera-area-of-jammu-and-kashmir-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में तुर्की का कामिकेज ड्रोन मिला, रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में तुर्की का कामिकेज ड्रोन मिला, रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना
Sat, 10 May 2025 02:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 May 2025 02:40 PM IST
सार
नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और मवेशी घायल हो गए।ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने नाकाम किया, जबकि पत्रकार समेत कई लोग घायल हुए और लोग बंकरों व सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
विज्ञापन
turkish kamikaze drone
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके के एक गांव में तुर्की का कामिकेज ड्रोन बरामद हुआ। पाकिस्तानी सेना भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात को शुरू हुई गोलाबारी रुक-रुक कर चली। सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक भारी गोलाबारी से लोग सहमे रहे। शेर, मकड़ी, नंब, भवानी, कलसिया, मानपुर, भजनोआ, डंनका, लाम पुखरनी बार्डर क्षेत्र के साथ-साथ नौशेरा में भी पाकिस्तानी गोले दागे गए।
विज्ञापन
रात्रि में आसमान में ड्रोन दिखाई दिए, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया। पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गए और मवेशी घायल हो गए।
विज्ञापन
नौशेरा में एक मकान पर गोला पड़ने से पत्रकार राज केसर उर्फ बंटी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। बहुत से परिवार पाकिस्तानी गोलाबारी के भय से अपने घरों के बाहर या दूर-दराज के क्षेत्रों में शरण लेने के लिए चले गए।
प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी करके लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्र के राकेश कुमार और रमेश चंद्र ने बताया कि समय रहते वे बंकरों में सुरक्षित पहुंच गए।
Turkish Kamikaze Drone recovered in a village in Naushera area of Jammu and Kashmir. Pakistan targeting civilian areas. pic.twitter.com/VjV5wUJxdP
— ANI (@ANI) May 10, 2025