{"_id":"20dca1b5f2044e43b8863c10b505e374","slug":"tug-of-war-championship-in-goa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में दमखम दिखाएगी प्रदेश की रस्साकसी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में दमखम दिखाएगी प्रदेश की रस्साकसी टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Oct 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
गोवा के उत्तर में दरगल के परनेम में 16 वी सब जूनियर और 27 वें जूनियर पुरुष नैशनल टग आफ वार चैंपियनशिप हो रही है। जम्मू एंड कश्मीर टग आफ वार एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह आनंद की निगरानी में राज्य की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से 27 वें जूनियर पुरुष नेशनल के लिए प्रीतपाल सिंह, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, सुदीप सिंह, रोहित शर्मा, आगा तयीद अशरफ, आगा बासित इकबाल, गौरव जंबाल, अजय शर्मा, मलकीयत सिंह को चुना गया है। इस टीम के साथ कोच के तौर पर अजय शर्मा रहेंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर 16 वें सब जूनियर पुरुष टीम में विकास कुमार, नरिंद्रपाल, अमितोज, सिंह, आधार गुप्ता, अनुभव, प्रताप, मणि के बक्शी, सौरभ शर्मा, प्रणव, तरसेम सिंह को चुना है जबकि कोच के तौर पर गौरव दुबे और तरसेम सिंह को टीम के मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को रवाना करने से पहले एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह की ओर किट और अन्य सामान वितरित किया गया है। खिलाड़ियों के चयन के लिए एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।