Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Truck overturns after colliding with a gas tanker; a major accident is averted.

Jammu News: गैस टैंकर से टकराकर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
Truck overturns after colliding with a gas tanker; a major accident is averted.
घगवाल के टपयाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक सवार तीन लोगों को चोटें आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के घगवाल के टपयाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे गैस टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक पलट गया, जबकि टैंकर चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में ट्रक सवारों के अलावा दो राहगीर भी घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शी एवं गैस टैंकर चालक के अनुसार वह डीजल भरवाकर कुछ ही दूरी आगे बढ़ा था कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे उसके टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया। चालक ने बताया कि वह मुश्किल से अपनी जान बचा सका। हादसे में ट्रक सवारों को चोटें आई हैं, वहीं पास से गुजर रहे दो पैदल राहगीर भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

टैंकर चालक ने बताया कि उसके वाहन का भी काफी नुकसान हुआ है। टक्कर से टैंकर के एक तरफ का पूरा केबिन, बॉडी और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। चालक ने कहा कि यदि ट्रक टैंकर के केबिन की बजाय गैस टैंक से टकराता तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। टैंक में लीकेज होने पर गैस आसपास के क्षेत्र में फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। तीन घायलों को विजयपुर एम्स रैफर कर दिया गया एक का घगवाल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed