फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   troop suspended operation after the hurdles of local people

कश्मीर में सुरक्षाबलों के आपरेशन के दौरान फिर भीड़ ने किया उपद्रव, स्थगित हुई कार्रवाई

Sun, 19 Feb 2017 01:38 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
troop suspended operation after the hurdles of local people
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo

पुलवामा जिले में प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से दूर रहने की दी गई सलाह का कोई नतीजा सामने नहीं आया। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान लोगों ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर पथराव किया। ऑपरेशन में खलल पड़ता देख सुरक्षा बलों को अपना आपरेशन स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 183 बटालियन और राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जिले के वरवुन गांव में साझा तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


सूचना थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही इलाके का घेराव किया गया तो भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और मुठभेड़ स्थल के आसपास जमा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को फरार कराने के लिए ऑपरेशन में खलल डालने की साजिश

troop suspended operation after the hurdles of local people
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

लोगों ने ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिश की, ताकि आतंकी फरार हो सकें। प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। इस पर सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर हो गए तो सुरक्षा बलों को ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा।

गौरतलब है कि बुधवार को सेना प्रमुख बिपिन रावत द्वारा एक बयान में कहा गया था कि जो कोई भी सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन में खलल डालकर आतंकियों की मदद करता पाया जाएगा, उसे ओजीडब्ल्यू मानते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सेना प्रमुख के इस बयान के बाद कई जिलों में जिला प्रशासन ने मुठभेड़ स्थलों के तीन किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed