{"_id":"58ab1d8d4f1c1b9954b23522","slug":"troop-arrested-on-srinagar-airport-with-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर हवाई अड्डे पर गोलियों के साथ पकड़ा गया सैन्य कर्मी, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर हवाई अड्डे पर गोलियों के साथ पकड़ा गया सैन्य कर्मी, जांच जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Airport
- फोटो : file photo
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने सेना के एक कर्मी को राइफल की गोलियों समेत पकड़ा है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैन्य कर्मी राइफल मैन पीके गौड़ा बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात है। उसके पास से 15 गोलियां बरामद की गई हैं, जिनमें से 13 एके-47 की और दो एसएलआर की हैं। वह श्रीनगर से दिल्ली इंडिगो की विमान संख्या 6ई-694 से यात्रा करने जा रहा था, लेकिन उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक शरद कुमार ने फोन पर बताया कि सेना का कर्मी को इंडिगो की एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पकड़ा है। एक्स-रे के दौरान उसके सामान में 15 गोलियां मिली हैं, जिन्हें वह अवैध रूप से ले जा रहा था।
विज्ञापन