फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   triple talaq bill: mehbooba mufti said bjp wants to divide muslim families through this bill

भाजपा तीन तलाक बिल के जरिए मुस्लिम घरों में डालना चाहती है फूट: महबूबा मुफ्ती

Mon, 31 Dec 2018 01:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 31 Dec 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
triple talaq bill: mehbooba mufti said bjp wants to divide muslim families through this bill
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
लोकसभा से पारित मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण (तीन तलाक) बिल सरकार सोमवार को राज्यसभा में पेश करेगी। ऐसे में कई विपक्षी दल इसके कड़े विरोध में उतर आए हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि तीन तलाक बिल लाकर बीजेपी हमारे निजी जीवन में प्रवेश कर रही है। इस बिल के चलते हमारे पारिवारिक जीवन में परेशानियां और बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि इस बिल के चलते भाजपा हमारे घरों में घुस रही है। इस बिल के चलते मुस्लिमों के घर-परिवार में बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं यह बिल महिलाओं और पुरुषों के सामने आर्थिक रूप से काफी बड़ी समस्या को खड़ा कर देगा। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि "मैं भी इन परिस्थितियों से गुजरी हूं, मेरा भी रिश्ता निकाह के बाद टूटा है, मैं जानती हूं कि एक महिला को रिश्ता टूटने के बाद आर्थिक रूप से सबसे बड़ी समस्या झेलनी पड़ती है। जब हम मुसलमानों के लिए आरक्षण की बात करते हैं, तो भाजपा इसे धार्मिक आधार पर खारिज करती है। लेकिन जब इस तरह के कानून की बात आती है, तो वे संसद तक भागते हैं।  


वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह मौजूदा स्वरूप में इस बिल को पास नहीं होने देगी। सियासी जोर आजमाइश के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने सदन में सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। दरअसल विपक्ष बिल में तीन तलाक को आपराधिक मामला बनाने और तीन साल की सजा के प्रावधान के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed