फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TRIES OF IMPLEMENTATION OF AGENDA OF ALLIANCE FASTEN

जम्मू कश्मीर में एजेंडा ऑफ अलायंस लागू करने पर मंथन तेज, जल्द होगी बैठक

Sun, 05 Mar 2017 12:53 PM IST
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 05 Mar 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
TRIES OF IMPLEMENTATION OF AGENDA OF ALLIANCE FASTEN
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

पीडीपी-भाजपा के एजेंडा आफ अलायंस पर कसरत तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। लोकसभा उपचुनाव तथा पंचायत चुनावों को देखते हुए विश्वास बहाली के तहत दोनों दलों की इस संबंध में गठित मंत्रियों के समूह की बैठक जल्द हो सकती है।

विज्ञापन


इसमें दो हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की एनएचपीसी से वापसी, प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विभिन्न विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि इधर बीच राज्य विधानसभा के सत्र, फिर मुख्यमंत्री के शहर से बाहर होने तथा उप मुख्यमंत्री के घर वैवाहिक समारोह के चलते बैठक को लेकर बात नहीं बन पाई। अब मुख्यमंत्री भी लौट आई हैं। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रियों के समूह की बैठक जल्द बुलाई जा सकती है ताकि एजेंडा आफ अलायंस के प्रभावी क्रियान्वयन पर बातचीत हो सके। साथ ही केंद्र सरकार से प्रभावी कार्रवाई की बातचीत की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंडा आफ अलायंस को लेकर नहीं हो पाई GOM की बैठक

TRIES OF IMPLEMENTATION OF AGENDA OF ALLIANCE FASTEN
महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

ज्यादा जोर पावर प्रोजेक्ट की वापसी पर है क्योंकि इसको लेकर विपक्षी दल नेकां और कांग्रेस लगातार हमले करते रहे हैं। बताते हैं कि विपक्षी दलों की ओर से चुनाव में एजेंडा आफ अलायंस पर काम न होने का राग विपक्षी दल घाटी में अलाप सकते हैं। इसके जरिये होने वाली घेरेबंदी से बचने के लिए ही बैठक बुलाए जाने की बात कही जा रही है। 

महबूबा सरकार बनने के बाद अब तक मंत्रियों के समूह की बैठक एजेंडा आफ अलायंस को लेकर नहीं हो पाई है। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत होने वाले विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जो विभिन्न सेक्टर में होने वाले कार्यों पर बारीक नजर रखे हुए है।

विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर मुख्य सचिव को पीएम पैकेज की प्रगति की रिपोर्ट भी सौंपी जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से भी पीएम पैकेज पर पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रगति की जानकारी हासिल की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed