फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tribute to martyrs who died in gunfight with terrorist in jammu and kashmir

कुपवाड़ा में शहीद हुए जाबांजों को साथियों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

Thu, 23 Nov 2017 09:54 PM IST
अमृत सिंह बाली,अमर उजाला, श्रीनगर
अमृत सिंह बाली,अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 23 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
tribute to martyrs who died in gunfight with terrorist in jammu and kashmir
- फोटो : amar ujala

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में गत मंगलवार और बुधवार को चले दो अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सेना के दोनों जवानों जितेंद्र कुमार और मंदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोनमेंट में स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में वीरवार को एक शोक सभा के दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, सेना के अन्य अधिकारी और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके बाद शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिए, जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि शहीद राइफलमैन जितेंद्र कुमार (23) उस समय घायल हुआ, जब 21 नवंबर को कुपवाड़ा जिले के जिरहामा में सेना ने लश्कर के एक ग्रुप को ललकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जितेंदर 2014 में सेना में भर्ती हुए थे और उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के शौलाना गांव के रहने वाले थे। शहीद के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई और एक बहन हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शहीद मंदीप सिंह उस ऑपरेशन का हिस्सा थे, जिसमें घुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक दल को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान एक आतंकी को भी ढेर किया गया।
शहीद मंदीप सिंह (32) पंजाब के जिला गुरदासपुर के चाहल खुर्द गांव के रहने वाले थे। वह 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। इस शोक की घड़ी में सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed