{"_id":"5a16f62f4f1c1bca678bd3ee","slug":"tribute-to-martyrs-who-died-in-gunfight-with-terrorist-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में शहीद हुए जाबांजों को साथियों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में शहीद हुए जाबांजों को साथियों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि
अमृत सिंह बाली,अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में गत मंगलवार और बुधवार को चले दो अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सेना के दोनों जवानों जितेंद्र कुमार और मंदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोनमेंट में स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में वीरवार को एक शोक सभा के दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, सेना के अन्य अधिकारी और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिए, जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि शहीद राइफलमैन जितेंद्र कुमार (23) उस समय घायल हुआ, जब 21 नवंबर को कुपवाड़ा जिले के जिरहामा में सेना ने लश्कर के एक ग्रुप को ललकारा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जितेंदर 2014 में सेना में भर्ती हुए थे और उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के शौलाना गांव के रहने वाले थे। शहीद के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई और एक बहन हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शहीद मंदीप सिंह उस ऑपरेशन का हिस्सा थे, जिसमें घुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक दल को कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान एक आतंकी को भी ढेर किया गया।
शहीद मंदीप सिंह (32) पंजाब के जिला गुरदासपुर के चाहल खुर्द गांव के रहने वाले थे। वह 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। इस शोक की घड़ी में सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Srinagar: Tributes paid to Sepoy Mandeep Singh and Rifleman Jitendra Kumar who lost their lives in Kupwara encounter pic.twitter.com/B89DaKp3Zi
— ANI (@ANI) November 23, 2017