फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribute paid to martyrs of Praja Parishad movement

Jammu News: प्रजा परिषद आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 01 Feb 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 01 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs of Praja Parishad movement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौडियां। प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से 31 जनवरी 1953 (18 माघ) को प्रजा परिषद आंदोलन में शहीद हुए क्षेत्र के सभी सात शहीदों को शुक्रवार को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई। पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान व जम्मू कश्मीर किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब तथा उनकी कमेटी की तरफ से किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान किसान मेला तथा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। किसान मेले में कृषि विभाग, बागवानी विभाग तथा खेतीबाड़ी संबंधी विभागों ने सेवाएं देकर किसानों को कई सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। वहीं श्री माता वैष्णो देवी नारायाणा अस्पताल कटड़ा के डाक्टरों की तरफ से सेवाएं दी गईं। चिकित्सा शिविर में 17 सौ लोगों ने सेहत की जांच करवाई। और चैकअप के पहचान सभी मरीजों को दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर प्रांत माननीय रुपेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदी स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सत शर्मा, ब्रिगेडियर बलबीर सिंह, विधायक शाम लाल शर्मा, विधायक मोहन लाल भगत, डाॅ. यशपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, गगन राज, मनमोहन सिंह भूपेन्द्र सिंह, अंकुश चौधरी सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर 31 जनवरी 1953 को शहीद हुए वरेयाम सिंह निवासी परगवाल, बलदेव सिंह निवासी रतीधंधा, सांई सिंह निवासी भोरपुर ,त्रिलोक सिंह भोरपुर, बसंत राम निवासी मट्टू, नानक चंद ढडोरा तथा मेला राम निवासी छंब को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों के परिजनों को प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू-कश्मीर प्रांत रुपेश कुमार ने कहा कि हमारे इन सात शहीदों को 6 अगस्त 2019 को सच्ची श्रद्धांजलि मिल गई थी, जब 370 हटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed