{"_id":"6237924f56561b4f1c30748d","slug":"tribute-jammu-city-news-jmu2561170165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जम्मू जिला ग्रामीण के कार्यकर्त्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष दीपक पांडेय के नेतृत्व में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें देश के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय के लिए आंदोलन चलाने वाले प्रजा परिषद के संस्थापक शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उन्हें दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण किया।
दीपक पांडेय ने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने अपना पूरा जीवन जम्मू-कश्मीर में एकता, अखंडता को मजबूत बनाने को समर्पित कर दिया था। उनके कुशल नेतृत्व में चले आंदोलन से जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री का पद समाप्त हुआ। उन्होंने अपने सिद्धांतों व कुशल नेतृत्व से जम्मू-कश्मीर व देश के राष्ट्रवादी लोगों का हौसला बढ़ाया। पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के लिए आंदोलन किया। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर देश से जम्मू कश्मीर के संपूर्ण विलय के उनके मिशन को पूरा कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी युवा मोर्चा मुकेश शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री राजिंदर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाल आर्या, प्रदीप चौहान, जिला सचिव अवित सगोंत्रा, रमन भगत, इंद्रजीत सिंह चिब, सचिव संदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा, मंडल महामंत्री शुभंम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नरेश कश्यप, पंच यश वर्मा आदि मौजूद रहे।