{"_id":"61f6f4a598cb4e7b7c76e368","slug":"tribute-jammu-city-news-jmu252868241","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता की विचारधारा को खत्म कर रही भाजपा सरकार : मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता की विचारधारा को खत्म कर रही भाजपा सरकार : मीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्र की भाजपा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को खत्म कर रही है, जोकि चिंताजनक है। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने सतवारी स्थित गांधी चौक में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कांग्रेस राष्ट्रपिता की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम पूर्व की तरह भविष्य में भी करती रहेगी। प्रेसवार्ता में कहा कि गांधी जी के हत्यारे नाथू राम गोडसे की विचारधारा को केंद्र की भाजपा सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए अर्पित किया है। बड़े दुर्भाग्य की बात हैं कि केंद्र सरकार ने आधिकारिक आदेश में राष्ट्रपिता का नाम हटा दिया है।
उन्होंने कहा तीस जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए ही समर्पित होनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख विजय शर्मा सहित नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।