फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tribute

ब्रिगेडियर सुचेत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
tribute
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार को कोविड दिशानिर्देशों के तहत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ब्रिगेडियर सुचेत सिंह का 13 जनवरी को निधन हो गया था। इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुचेत सिंह की जीवनी पर बने 10 मिनट के एक वृत चित्र को भी दिखाया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा ने ब्रिगेडियर सुचेत सिंह सबके लिए आदर्श थे। उनके जीवन से हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। उत्तर क्षेत्रीय कार्यवाह विजय ने कहा कि ब्रिगेडियर सुचेत सिंह एक तपस्वी की तरह अपने ध्येय की ओर जीवन भर आगे बढ़ते रहे। उनका जीवन समाज को प्रेरित कर गया। उत्तर क्षेत्रीय व्यवस्था प्रमुख पुरुषोत्तम दधीचि ने कहा कि वह सही मायनों में जन्मजात स्वयंसेवक थे। उनकी गतिविधियां स्वयंसेवक जैसी रहीं। विहिप के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लीला करण शर्मा ने उनके साथ श्री अमरनाथ भूमि आंदोलन के समय बिताए पलों को याद किया। प्रांत सह संघचालक डॉ. गौतम मैंगी ने कहा कि वह एक पुण्य आत्मा का स्मरण कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा सदैव हमारे साथ रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रिगेडियर सुचेत सिंह ने सर्वोच्च मापदंडों के अनुसार जिम्मेवारी को निभाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कि वह एक अनुशासित और वीर सैनिक थे। संघ कार्य में भी उनकी भूमिका एक सैनिक जैसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रिगेडियर सुचेत सिंह के सैन्य जीवन पर प्रकाश डाला। महंत रामेश्वर दास ने कहा कि वह हमेशा समाज की सेवा में जुटे रहे। ब्रिगेडियर सुचेत सिंह की बड़ी बेटी शालीनि ने समस्त समाज का उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गंगाधर शास्त्री, स्कॉस्ट विवि के उप कुलपति डॉ. जेपी शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह व कवींद्र गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, भाजपा सामाजिक व धार्मिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी कुंवर नारायण सिंह, सत शर्मा, विक्रम रंधावा, शाम चौधरी, चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित ब्रिगेडियर सुचेत सिंह के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed