फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribal transit camp to be built near Lal Ghulam bridge on Jammu and Kashmir Mughal road

जम्मू-कश्मीर: मुगलरोड पर लाल गुलाम पुल के पास बनेगा जनजातीय ट्रांजिट कैंप

Sun, 07 Nov 2021 05:58 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

जनजातीय समुदाय के लिए पीर की गली और जियारत शरीफ का सुंदरीकरण भी होगा। सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी होंगे। 
 

विज्ञापन
Tribal transit camp to be built near Lal Ghulam bridge on Jammu and Kashmir Mughal road
Srinagar Secretariat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय समुदाय के लिए मुगलरोड पर शोपियां जिले के लाल गुलाम पुल के पास ट्रांजिट कैंप बनेगा। इसमें सभी प्रकार के सुरक्षा से जुड़े कार्य भी होंगे। वन्य जीव संचालक (वाइल्ड लाइफ वार्डन) की ओर से ओर से ट्रांजिट आवास तैयार किया जाएगा। जनजातीय मामलों के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में मवेशियों को लेकर जाने वाले जनजातीय समुदाय के लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। आस-पास के गड्ढों को भर दिया जाएगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। डॉ. शाहिद ने शनिवार को निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यदायी संस्था को समय पर पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुगल रोड की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे इसमें और प्रगति होगी जो लोगों को राहत प्रदान करेगी खासकर जनजातीय समुदाय के लोगों को। उन्होंने पीर की गली तथा जियारत शरीफ के सुंदरीकरण की योजना बनाने की भी हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed