{"_id":"64e7c3dbfc7f4af3fe0bc147","slug":"trial-of-six-e-buses-purchased-for-smart-city-started-jammu-news-c-10-jam1008-188170-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"E Buses in Srinagar: अब श्रीनगर स्मार्ट सिटी में दौड़ेंगी ई-बसें, छह का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E Buses in Srinagar: अब श्रीनगर स्मार्ट सिटी में दौड़ेंगी ई-बसें, छह का ट्रायल शुरू
Fri, 25 Aug 2023 02:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:57 PM IST
सार
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 200 ई-बसें खरीदी हैं, जिनमें से जम्मू और श्रीनगर शहर को 100-100 बसें मिलेंगी। सीसीटीवी लगे इन वातानुकूलित बसों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
E Bus in Jammu Kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदी गईं छह ई-बसों का ट्रायल श्रीनगर में शुरू हो गया है। इन बसों का ट्रायल रन लाल चौक से निशात तक होगा और फोरशोर रोड से होते हुए वापस आएगा। श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ अथर आमिर खान ने बताया कि ई-बसों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 200 ई-बसें खरीदी हैं, जिनमें से जम्मू और श्रीनगर शहर को 100-100 बसें मिलेंगी।
सीसीटीवी लगे इन वातानुकूलित बसों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदा जा रहा है। इनमें डिजिटल ऑन-बोर्डिंग सुविधा, लाइव ट्रैकिंग भी होगी, ताकि यात्रियों को आगमन के समय के बारे में पता चल सके। वहीं, सड़क पर उतारी गईं इन बसों को देख लोगों की भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया थी।
एक स्थानीय मुतहिर अहमद ने कहा, अगर प्रशासन हर रूट पर बसों को संचालित करेगा तो हर कोई इस सुविधा का इस्तेमाल करना चाहेगा। इससे न केवल लोगों को बल्कि ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी आसानी होगी।