फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trial camp for kabaddi team

कैंप के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

Wed, 15 Oct 2014 11:08 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
trial camp for kabaddi team

जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सब जूनियर कोचिंग कैंप (ब्वायज एंड गर्ल्स) के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


ग्रीन फील्ड गांधीनगर जम्मू में लग रहे इस कैंप में बीस दिनों तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता के अनुसार ब्वायज वर्ग के संभावित खिलाड़ियों में वरुण शर्मा, अमनदीप, गौरव, रघुनंदन, साहिल, अमन, कर्ण, अजय, सिमरन, वासु, बलजीत, नवजोत, सज्जाद, साहिल शामिल हैं।

गर्ल्स वर्ग में पल्लवी, सिमरन शर्मा, साक्षी, प्रिया, कोमल, तान्या, पवनदीप, तनिकक्षा, आयूषि, किरण, पल्लवी सेठ, कोमल, सिमरन, अवनिका शर्मा शामिल हैं। चयन कमेटी में गुप्ता के अलावा अशोक, हुकूमत, राकेश, इंद्रजीत, अंकुश, अनिल, मानिक शामिल रहे।

विज्ञापन

किक बाक्सिंग में भी पदक बटोरे

trial camp for kabaddi team

बलेवडी, पुणे में हुई 19वीं जूनियर नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। इसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक राज्य की झोली में आए।

टीम के वापस पहुंचने पर विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। चैंपियनशिप में राज्य से अवनीश बख्शी ने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा जुलकार चौधरी, अभिषेक शर्मा, दानिश कुमार, प्रिया ठाकुर और नजम दीन ने रजत और प्रिया कुमारी, रायल रैना, आकिब मुगल, विक्रम सिंह, जिवतेश सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान विजेताओं का हौसला बढ़ाने अभिषेक जैन, विवेक वासन, दानिश पाधा, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed