फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TRF module destroyed in Bandipora two OGW arrested

जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा में टीआरएफ का मॉड्यूल ध्वस्त, दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 06:24 AM IST
सार

  • आपत्तिजनक सामग्री बरामद
  • आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के साथ दहशतगर्दों को मुहैया कराते थे सुविधाएं

विज्ञापन
TRF module destroyed in Bandipora two OGW arrested
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से सुरक्षा बलों ने मंगलवार को टीआरएफ (द रजिस्टेंस फ्रंट) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। इनसे आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


इनपुट के आधार पर बांदीपोरा पुलिस, 14 आरआर तथा 39 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। इस दौरान जांच तथा तकनीकी विश्लेषण से दो ओजीडब्ल्यू मुश्ताक अहमद पररे (गुंडपोरा-रामपोरा) व सज्जाद अहमद सोफी (सोफीगुंड-त्राल) को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


दोनों आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही टीआरएफ तथा लश्कर ए ताइबा के आतंकियों के लिए ठहरने, खाने-पीने तथा अन्य सुविधाओं का इंतजाम करते थे। यह भी पाया गया वे युवाओं को बहकाकर उन्हें आतंकी संगठनों में भर्ती करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed