{"_id":"610ad94d8ebc3eb7bf4785d6","slug":"tree-plantation-samba-news-jmu240896531","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती गांव सुजाना में वन विभाग के सहयोग से लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती गांव सुजाना में वन विभाग के सहयोग से लगाए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल। राजपुरा तहसील के गांव सुजाना के श्मशान घाट में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें सरपंच के साथ कांग्रेस नेता सुभाष भगत व सतीश दत्ता ने पौधरोपण किया। रेंज अधिकारी नीरज बढु ने बताया कि घगवाल जोन में उन्होंने 200 पौधे लगाए हैं, जिनमें सुखचैन, आमली और बरगूनीया के पौधे हैं। इस अवसर पर सरपंच सुरेश कुमार, नायब सरपंच पुरुषोत्तम, वन विभाग के शशी नंदन सिंह, संजीव शर्मा, शाम लाल आदि भी उनके साथ थे। संवाद
पतंजलि योग समिति ने वितरित किए औषधीय पौधे
सांबा। पतंजलि योग समिति ने भारतीय स्वाभिमान न्यास के सहयोग से बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समिति के प्रबंध निदेशक आचार्य बाल कृष्ण का 49 वां जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम समिति के जिला प्रभारी निलांबर डोगरा की अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके पर विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे वितरित व पौधरोपण किया। निलांबर डोगरा ने बताया कि वह हर वर्ष बाल कृष्ण के जन्मदिन पर पौधरोपण करते हैं। लोगों में पौधे भी वितरित करते हैं ताकि औषधीय पौधे लोगों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ाएं। इसी कड़ी के तहत बुधवार को एक कार्यक्रम के तहत नड, दौड़ा, स्ताह, रैपर, समोठा व सीमावर्ती क्षेत्रों सहित घरों व स्कूलों में भी पौधरोपण किया। इसके प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस मौके पर डॉ. जगदीप सिंह, नवीन सिंह मन्हास, अनुराधा, उत्तम सिंह, नरेश कुमार, रोशन कुमार, सेवानिवृत्त कप्तान कुलदीप कुमार, राहुल कुमार, डॉ. भूपिंदर सिंह, स्नेहा, सिया व विक्रम सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
गांवों में लगाए छायादार पौधे
अरनिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने क्षेत्र को स्वच्छ, हरा भरा व सुंदर बनाने की मुहिम जारी रखी। बुधवार को क्षेत्र के अलग गांवों में करीब 50 छायादार पौधे लोगों में वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को हरा भरा व दूषित होने से बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। हम सभी से अपील करते हैं कि पौधरोपण जरूर करें। अगर किसी के पास नहीं है तो मेरे ले सकते हैं, मगर लगाएं जरूर। संवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया पौधरोपण अभियान
बिश्नाह। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए व मानवता की सेवा करने के लिए डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने गांव चकजराला के हाई स्कूल में पौधा रोपण कि या। इसमें कई ओषधियों वाले पौधों के अलावा भी कई पौधे लगाए गए। डीडीसी सदस्य ने कहा कि दिन ब दिन वातावरण दूषित हो रहा है। उसी को शुद्ध करने के लिए भाजपा ने बिश्नाह के साथियों सहित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया है। अभी तक हमारी टीम ने हजारों पौधे लगाए हैं। इस मुहिम के तहत हर कार्यकर्ता क्षेत्र वासियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब, सरपंच जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
मनुष्य के अस्तित्व के लिए पौधरोपण आवश्यक
विजयपुर। कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा द्वारा सलमेरी गांव विजयपुर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। राजन शर्मा ने पौधरोपण कर स्वच्छ भारतीय हरित भारतीय का संदेश दिया। मोहल्ले के लोग भी अभियान में शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि मनुष्य के अस्तित्व के लिए पौधरोपण आवश्यक है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। गांव के लोगों से अपील की कि गांव-गांव में पौधे लगाएं और खुशहाली लाएं। इस मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद