फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   travel agents cheating with amarnath pilgrims

दूसरे दिन ही शूरू हो गई ट्रेवल एजेंटों की जालसाजी

Fri, 03 Jul 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
travel agents cheating with amarnath pilgrims

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार तक बड़े-बड़े दावे कर रही है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किंतु असल हालात इससे उलट हैं। यात्रा के दूसरे दिन ही यात्रियों ने जम्मू में जमकर हंगामा किया। जम्मू प्रशासन की नाक तले भगवती नगर में ट्रेवल एजेंटों का गोरखधंधा चल रहा है।

विज्ञापन


बिना प्र्रशासन की अनुमति के भगवती नगर में ट्रेवल एजेंटों ने काउंटर लगा लिए और यात्रियों को पहलगाम या बालटाल भेजने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। यात्री गुमराह होकर दरबदर हो रहे हैं। पुलिस के पास भी इसकी शिकायतें पहुंची हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


एजेंटों की ओर से दूसरे राज्य से आएं श्रद्धालुओं की बुकिंग कर दी गई, लेकिन उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। इसके चलते वे ज्यूल चौक और इंदिरा चौक पर भटकते नजर आए। भगवती नगर में गोरखधंधा करने वाले लोग हर साल अपने-अपने अड्डे बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किसी से कोई अनुमति नहीं ली है। मात्र एक बैनर लगाकर अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को गुमराह किया जा रहा है। यही नहीं, उनसे मनमाने रेट भी वसूल किए जा रहे हैं। फिर वाहन की क्षमता से ज्यादा यात्रियों को भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे अधिकतर बार हादसा होने की संभावना बनती है।

नवाबाद एसएचओ करण चलोत्रा के मुताबिक अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं है। इसके बावजूद वे अपने स्तर पर इसकी जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed