{"_id":"5bb12262867a55013061c592","slug":"transporters-strike-for-a-day-in-jammu-on-rise-of-diesel-rate-and-in-demand-of-increasing-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया बढ़ाने की मांग पर आज जम्मू में चक्का जाम, लोगों को नहीं मिल सकेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया बढ़ाने की मांग पर आज जम्मू में चक्का जाम, लोगों को नहीं मिल सकेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
जम्मू में किराया बढ़ाने की मांग पर आज ट्रांसपोर्टरों का रियासत भर में चक्का जाम रहेगा। बिक्रम चौक पर जमा होकर ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद एक रैली निकाली जाएगी जो बिक्रम चौक से फ्लाईओवर से होकर वापस आएगी।
ट्रांसपोर्टर डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हैं। ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर का कहना है कि हमने चार दिन पहले सरकार को अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान सरकार की तरफ से बंद को लेकर कोई पहल नहीं की गई। चक्का जाम की वजह से यदि कोई परेशान होता है, तो इसकी जिम्मेदार सरकार ही होगी। वजीर ने साफ किया कि अगर आने वाले समय में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे। क्योंकि इसके सिवा कोई दूसरा चारा नहीं है।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही किराया बढ़ाया गया था, लेकिन तब डीजल के दाम 68 रुपये प्रति लीटर था और अब 76 रुपये लीटर हो गया है।