फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transporters protest against new toll plaza

रियासत में थम सकती है ट्रकों की रफ्तार

Mon, 23 Mar 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Mar 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
transporters protest against new toll plaza

नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से नगरोटा के बनतालाब में शुरू किया गया टोल प्लाजा सरकार और आम लोगों के लिए सिरदर्दी बन सकता है। इसके विरोध में ट्रांसपोर्टर चक्का जाम करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


यदि अथारिटी की ओर से वसूला जाने वाला शुल्क नहीं हटाया तो ट्रांसपोर्टर चक्का जाम कर सकते हैं। पहले ही ट्रांसपोर्टरों ने सरकार को चेतावनी जारी कर दी है। ट्रांसपोर्टरों ने इस मामले में सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि इस मामले को उलझने नहीं दिया जाए।
विज्ञापन


राज्य ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विजय शर्मा का कहना है कि यदि जल्द ही इस टैक्स को नहीं हटाया गया तो उनके पास चक्का जाम करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही ट्रांसपोर्टरों को कई तरह के टैक्स देने पड़ रहे हैं। वर्ष 2008 में हुए श्री अमरनाथ जमीन विवाद को लेकर भी दो महीने चक्का जाम रहने से ट्रांसपोर्टरों को करोड़ों रुपये की चपत लगी। इसका मुआवजा आज तक नहीं दिया गया।


राज्य में बढ़ते रेल नेटवर्क की वजह से भी चालकों का काम बहुत कम हुआ है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।

ऊपर से रोज नित नए शुल्क बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। राज्य में 70 हजार व्यवसायिक यात्री वाहन चलते हैं। यदि चक्का जाम होता है तो यातायात पूरी तरह से थम जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed