{"_id":"650f36761dbabb3ae80c6207","slug":"transportation-problem-samba-news-c-274-1-rsp1001-334-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्यासपुर परलाह की निजी बस सेवा में सार्वजनिक छुट्टी की ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्यासपुर परलाह की निजी बस सेवा में सार्वजनिक छुट्टी की ब्रेक
Sun, 24 Sep 2023 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
जम्मू जाने और लौटने के लिए करना पड़ता है समस्याओं का सामना
ग्रामीणों ने यातायात विभाग और बस यूनियन से कदम उठाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव ब्यासपुर परलाह के लोगों ने छुट्टी के दिन यातायात सुविधाओं की बदहाली पर रोष जताया है। साथ ही यातायात विभाग और बस यूनियन से स्थिति का जायजा लेकर उचित कदम उठाने की अपील की है।
ग्रामीणों ने बताया कि चक शेरा से आरएस पुरा होते हुए जम्मू के लिए सीधी बस सेवा बड़े लंबे समय से सुचारू है, जिसका कई गांवों के लोग लाभ उठाते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए बस सर्विस एकमात्र यातायात का सहारा है। हालांकि एक घंटे के अंतराल में बस जम्मू के लिए छूटती है। इसमें लोगों सहित स्कूली बच्चे निर्भर हैं। लेकिन कुछ समय से छुट्टी के दिन बस नहीं चलती है। चालक मनमर्जी से छुट्टी कर देते हैं, जिससे जम्मू या आरएस पुरा जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार देर शाम को वापिस गांव में बस नहीं आती है। इससे लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बस सर्विस के अलावा अन्य कोई यातायात का साधन नहीं है। उन्होंने यातायात विभाग और यूनियन के प्रधान से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
-- -
क्षेत्रवासियों के लिए बस ही एकमात्र यातायात का सहारा है। इसलिए वह पूर्ण रूप से पूरा सप्ताह सुचारू रहनी चाहिए, ताकि लोग समय पर अपने काम को मुकम्मल कर सकें। साथ ही शाम को आसानी से घर पहुंच सकें।
विज्ञापन
- दर्शन कुंडल, ग्रामीण
बस सेवा क्षेत्र में यातायात की रीड़ है। ज्यादातर ग्रामीण इसी बस सेवा पर निर्भर रहते हैं। क्षेत्र में कोई अन्य साधन नहीं है। बस ही लोगों के लिए एकमात्र सहारा है। हफ्ते में एक दिन भी बस मिस नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
- सोमलाल, ग्रामीण
-- -
मार्गों पर बस चलाने में कोई भी चालक कोताही नहीं बरत सकता। अगर किसी दिन निश्चत जगह और समय पर बस नहीं पहुंचती है, और लोगों को परेशानी होती है तो वे मुझे मेरे फोन नंबर 9419230057 पर बता सकते हैं। उनकी दिक्कत का समाधान किया जाएगा।
- लाभ सिंह चिब, प्रधान, निजी बस यूनियन, आरएस पुरा