{"_id":"6255d8e3ae06670870426833","slug":"transport-rspura-news-jmu257674420","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह जाम, आग लगने पर दमकल गाड़ी निकालना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह जाम, आग लगने पर दमकल गाड़ी निकालना होगा मुश्किल
विज्ञापन
मुख्य सड़क मार्ग पर लगा जाम ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। कृषि प्रधान क्षेत्र अरनिया में इस समय गेहूं की फसल पक कर तैयार है। मगर आग लगने की स्थिति में खेतों तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसका मुख्य कारण कस्बा की मुख्य सड़क पर जगह-जगह जाम लगना आम बात हो गई है।
स्थानीय किसानों के अनुसार कस्बे के मुख्य बस अड्डा से पीएनबी तक सड़क के बीच व किनारों पर चार पहिया वाहन व बाइक खड़ी होती है, जिससे दमकल गाड़ी तो दूर छोटे वाहनों को भी पार करके गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम से कम आठ से दस मिनट का समय लग रहा है।
तहसील मार्ग पर भी सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, जिससे इस रास्ते से जाने के अलावा यहां पर बनाये गए वाटर प्वाइंट से गाड़ी में पानी भरना काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान सोनू पंडित, नरेश कुमार, दीपक चंद, बाबू राम, रमेश लाल व कृष्ण सिंह आदि का कहना है कि जब गेहूं फसल को आग लगती है तो सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी बिना क्षण गंवाए गंतव्य के लिए निकल पड़ती है, मगर रास्ते में जगह-जगह जाम की स्थिति से दस पंद्रह मिनट समय बर्बाद हो जाएगा। तब तक आग सैकड़ों कनाल गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेकर राख कर देगी।
हमारी प्रशासन से गुजारिश है कि कम से कम एक माह तक मुख्य सड़क सहित अन्य मार्गों से वाहनों को खड़ा न करने दें, ताकि दमकल विभाग को किसानों की फसल बचाने में कोई दिक्कत पेश न आए।
-------
सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने का काम कल से ही शुरू कर दिया जाएगा, ताकि दमकल गाड़ी जल्द खेतों में पहुंच जाए। उसे रास्ते में कोई परेशानी न हो।
-तिलक राज, थाना प्रभारी, अरनिया