{"_id":"6b00a929f04187e3c6080235","slug":"srinagar-saidpora-noor-shah-colony-fire-break-out-reasi-news-c-264-1-sr11002-118686-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर के सैदापोरा स्थित नूर शाह कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर के सैदापोरा स्थित नूर शाह कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर रवाना
विज्ञापन
सफा कदल और नौशेरा फायर स्टेशन से महज एक मिनट के भीतर रवाना हुईं दमकल गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुराने शहर के सैदापोरा स्थित नूर शाह कॉलोनी में शुक्रवार रात एक तीन मंजिला रिहायशी मकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की दो टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (कमांड श्रीनगर) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:43 बजे नूर शाह कॉलोनी, सैदापोरा में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कॉल मिलते ही मात्र एक मिनट के भीतर यानी 8:44 बजे सफा कदल और नौशेरा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, आग एक तीन मंजिला रिहायशी मकान के एक कमरे में लगी है। घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र होने के कारण दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को मकान के अन्य हिस्सों और आसपास के घरों में फैलने से रोकने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।