Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Saidpora, Noor Shah Colony, Fire Break Out

Jammu News: श्रीनगर के सैदापोरा स्थित नूर शाह कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर रवाना

विज्ञापन
Srinagar, Saidpora, Noor Shah Colony, Fire Break Out
सफा कदल और नौशेरा फायर स्टेशन से महज एक मिनट के भीतर रवाना हुईं दमकल गाड़ियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुराने शहर के सैदापोरा स्थित नूर शाह कॉलोनी में शुक्रवार रात एक तीन मंजिला रिहायशी मकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की दो टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (कमांड श्रीनगर) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:43 बजे नूर शाह कॉलोनी, सैदापोरा में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कॉल मिलते ही मात्र एक मिनट के भीतर यानी 8:44 बजे सफा कदल और नौशेरा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, आग एक तीन मंजिला रिहायशी मकान के एक कमरे में लगी है। घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र होने के कारण दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को मकान के अन्य हिस्सों और आसपास के घरों में फैलने से रोकने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed