फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

रेलवे फाटक से दसाल काली माता मंदिर तक जाएंगे पैसेंजर ऑटो

विज्ञापन
transport
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक बाड़ी ब्राह्मणा से दसाल काली माता मंदिर तक पैसेंजर ऑटो न जाने का विरोध किया था। इस मामले में एआरटीओ ने ऑटो चालकों को निर्देश दिया है कि वह रूट पूरा करें। अन्यथा उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक से काली माता मंदिर तक का ऑटो का रूट नियुक्त किया गया लेकिन वह चार नंबर से ही आ जाते थे। इसके बारे में उन्होंने प्रशासन से भी शिकायत की। क्योंकि काला गेट से वापस आ जाने पर काली माता मंदिर तक की सवारी बेघर हो जाती थी। इसमें बुजुर्ग और गर्भवती को काफी तकलीफ सहन करनी पड़ती थी। सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि अमर उजाला अखबार में समस्या को उजागर किया गया। उसके बाद शुक्रवार को एआरटीओ तबस्सुम रेहाना रेलवे फाटक पर पहुंचीं। उन्होंने उस रोड पर चलने वाले सभी ऑटो को निर्देश दिए कि वह अपना रूट पूरा करें नहीं तो उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा। अगर इस रूट को लेकर उन्हें किसी तरह की समस्या है तो वह हमारे दफ्तर पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस रूट को वह नियमित रूप से संचालित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed