फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
transport
कस्बे के बाजार में लगी आरटीसी की बस व बस स्टैंड में खड़ी हुई बसें
आएस पुरा। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते बुधवार को यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। हड़ताल के चलते प्रशासन की ओर से रोडवेज की बसें जरूर लगाई गईं। लेकिन वह भी यात्रियों की सुविधाओं पर खरी नहीं उतरीं। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों को तांगों पर आना जाना पड़ा। साथ ही लिफ्ट लेकर लोग आते-आते नजर आए।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की ओर से किराए में बढ़ोतरी करने के साथ टैक्स में छूट दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को हड़ताल रखी। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सुचेतगढ़ के कृपाल सिंह ने कहा कि पहले ही ट्रांसपोर्टरों की ओर से तय किए गए किराए से अधिक वसूला जा रहा है। अब फिर एक बार ट्रांसपोर्ट किराए में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को आरएस पुरा उपजिले में बसें, मिनी बसें, ऑटो आदि चालक भी हड़ताल पर रहे। आरएस पुरा-जम्मू बस यूनियन के प्रधान लाभ सिंह ने कहा कि टोकन टैक्स में बढ़ोतरी करने के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही बढ़ोतरी के चलते ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के चलते किराए में की गई बढ़ोतरी भी सरकार द्वारा वापस ली गई थी। इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों से प्रशासन की ओर से कोई बातचीत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हाल यह है कि अब ट्रांसपोर्ट बैंक की किस्त भी नहीं चुका पा रहे, जिसके चलते उन्हें हड़ताल कर अपनी बात सरकार के समक्ष रखने के लिए हड़ताल पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed