{"_id":"67994376cfae837dbe0f1559","slug":"transit-housing-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103446-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीरी पंडित कर्मियों के अधूरे ट्रांजिट \n\nआवास होंगे पूरे, 11 करोड़ और मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीरी पंडित कर्मियों के अधूरे ट्रांजिट आवास होंगे पूरे, 11 करोड़ और मंजूर
विज्ञापन
हंदवाड़ा में कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए जा रहे ट्रांजिट आवास। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हंदवाड़ा ट्रांजिट कैंप के लिए सरकार ने बढ़ाई राशि, पहले मिले थे 34 करोड़ रुपये
- 18 में से 15 ब्लॉकों का काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हंदवाड़ा में कश्मीरी पंडित कर्मियों के लिए प्रस्तावित ट्रांजिट आवास परियोजना की स्वीकृत राशि सरकार ने बढ़ा दी है। अब इस पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले इसके लिए 34 करोड़ की राशि जारी की गई थी। अब 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता फारूक अहमद बाबा ने बताया कि इस परियोजना में 18 आवासीय ब्लॉकों के साथ एक अतिरिक्त सुरक्षा ब्लॉक भी तैयार किया जाना है। यह परियोजना कश्मीरी पंडित कर्मियों के पुनर्वास के लिए है। दो साल पहले परियोजना का काम शुरू किया गया था। 17 ब्लॉकों पर काम जारी है। इनमें 15 का निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ छोटे-मोटे कार्य बाकी हैं। परियोजना में एक बाजार, एक पार्क और बाउंड्री फेंसिंग भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों बर्फबारी और खराब मौसम के कारण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन पांच फरवरी से फिर से काम शुरू किया जाएगा। यह ट्रांजिट आवास प्रवासी श्रमिकों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं। कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर इसका निर्माण किया जा रहा है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कश्मीरी पंडित भाइयों को घाटी में वापसी देखना चाहते हैं, ताकि भाईचारे को फिर से साझा किया जा सके।