फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transformers, three hours work

Jammu News: अब आठ नहीं, तीन घंटे में बदले जाएंगे ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
transformers, three hours work
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। इस बार ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद दो से तीन घंटे में बदलने का काम शुरू हो जाएगा। इस प्रक्रिया में पहले आठ से दस घंटे लग जाते थे, जिससे लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ता था। कारपोरेशन ने एक हजार ट्रांसफॉर्मर रिजर्व रखे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर काम किया जा सके।
दरअसल, भीषण गर्मी में अकसर लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल जाते हैं। नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचाने में पहले आठ से दस घंटे लग जाते थे। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो पाती थी। कई बार लोग ट्रांसफॉर्मर समय पर नहीं लगने के कारण प्रदर्शन भी कर चुके हैं। वहीं, इसी माह से घरों में एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों की खपत बढ़ेगी। बिजली लोड 1200 मेगावाट से ऊपर पहुंच जाएगा। इस कारण ट्रांसफॉर्मर और तारें जलने की शिकायतें आएंगी। ऐसे में लोगों की दिक्कतें दूर करने के लिए बिजली निगम की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं।खराब ट्रांसफार्मरों को रिपेयर के लिए कारपोरेशन की कार्यशाला में भेजने की योजना बनाई गई है। यहां दस से 15 दिन में ट्रांसफॉर्मर ठीक किए जाएंगे।
विज्ञापन

2022 में 300 ट्रांसफार्मर रखे थे रिजर्व
पिछले साल 300 ट्रांसफॉर्मर रिजर्व रखे गए थे। अप्रैल में तो कम डिमांड आई। मगर मई के मध्य में एक के बाद एक ट्रांसफॉर्मर जले। जून में हालत ऐसे रहे कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद दूसरे दिन नया लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक हजार ट्रांसफॉर्मर रिजर्व रखे हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने पर तुरंत बदला जाएगा। लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
- शिव आनंद त्याल, एमडी, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed