फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Transfer policy sought the intervention of Election Commission

तबादला नीति में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग

Mon, 13 Oct 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 13 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transfer policy sought the intervention of Election Commission

सरकारी विभागों में तबादला नीति पर चुनाव अयोग से हस्तक्षेप की मांग की गई है। राज्य में नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर सत्ता करने वाली कांग्रेस के एक नेता ने यह मांग उठाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन सैफु दीन सोज के बेटे अनीस सोज ने चुनाव आयोग से मांग की है कि विभिन्न सरकारी विभागों में स्टाफ के तबादलों के मामले में आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिये।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा के कारण सरकार ने पंद्रह सितम्बर तक सभी सरकारी विभागों में तबादले रोक दिये थे। उस समय की स्थिति को देखते हुये यह निर्देश जायज थे लेकिन अब यह आर्डर 11 अक्तूबर तक कर दिया गया है जोकि जायज नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी आयोग ने जम्मू कश्मीर में चुनावों को लेकर कोई शेडयूल तय नहीं किया है लेकिन चुनावों की घोषणा होते ही तबादलों पर राजनीतिक तौर पर लाभ बटोरने की कवायद शुरू हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तबादला नीति को लेकर जम्मू कश्मीर में पहले से ही बहुत सारी अनियमित्ताएं व्याप्त हैं। ऐसे में चुनावी वर्ष को देखते हुये चुनाव आयोग को इस मामले पर कड़ी नजर रखनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed