फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfer in health department

स्वास्थ्य विभाग में हुए बंपर तबादले

Tue, 29 Jul 2014 01:29 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
transfer in health department

प्रशासन के हित में स्वास्थ्य विभाग में कई डाक्टरों को इधर से उधर किया गया। रियासी के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. मोहम्मद यूनुस का तबादला कर उन्हें गवर्नमेंट हास्पिटल गांधीनगर जम्मू का प्रभारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार 28 जुलाई को जारी किए गए आदेश संख्या 446 के तहत तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे डा. अब्दुल करीम को स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर का प्रभारी उप निदेशक (मुख्यालय) तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बारामूला के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. आशिक हुसेन का तबादला कर उन्हें बांडीपोरा का प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। बांडीपोरा के प्रभारी सीएमओ डा. जीएम डार का तबादला कर उन्हें बारामूला का प्रभारी सीएमओ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. कसाना बने गांदरबल के प्रभारी सीएमओ

transfer in health department

गांदरबल के डिप्टी सीएमओ डा. आरडी कसाना को अगले आदेश तक गांदरबल के सीएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांदरबल के प्रभारी सीएमओ डा. महमूदा कार का तबादला कर उन्हें श्रीनगर का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है।

श्रीनगर के प्रभारी सीएमओ डा. दिलदार अहमद मीर का तबादला कर उन्हें पुलवामा का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है। रियासी के प्रभारी सीएमओ डा. मोहम्मद यूनुस का तबादला कर उन्हें गवर्नमेंट हास्पिटल गांधीनगर जम्मू का प्रभारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सांबा के प्रभारी डीआईओ डा. परमिंदर सिंह को अगले आदेश तक रियासी के सीएमओ का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। परोल के प्रभारी बीएमओ डा. राज कुमार सांगड़ा को अगले आदेश जारी होने तक कठुआ के सीएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। कठुआ के प्रभारी सीएमओ डा. राजिंद्र संबयाल का तबादला कर उन्हें जिला अस्पताल सांबा का प्रभारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है।

केएएस अफसरों के भी किए गए तबादले

transfer in health department

सरकार ने सोमवार को छह केएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग की विशेष सचिव शबनम कामीली का तबादला कर उन्हें बीपीई, फ्लोरीकल्चर और बागवानी विभाग की विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वन विभाग के विशेष सचिव डा. गुलाम नबी इट्टू का तबादला कर उन्हें समाज कल्याण विभाग आईसीडीएस मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

रिलीफ संगठन विस्थापित श्रीनगर में डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अशरफ वानी का तबादला कर उन्हें इंडस्ट्रीज एंड कामर्स विकास विभाग कश्मीर में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। कामर्शियल टैक्सेस विभाग कश्मीर में डिप्टी कमिश्नर महमूद अहमद शाह का तबादला कर उन्हें आरटीओ कश्मीर तैनात किया गया है।

आईसीडीएस प्रोजेक्ट कुपवाड़ा में प्रोग्राम अफसर मोहम्मद कासिम वानी का तबादला कर उन्हें उपभोक्ता और जन वितरण विभाग कश्मीर में संयुक्त निदेशक प्रशासन के पद पर तैनात किया गया है। आईसीडीएस प्रोजेक्ट अनंतनाग में प्रोग्राम अफसर रियाज अहमद सोफी का तबादला कर उन्हें ज्वाइंट रजिस्ट्रार कोआपरेटिव कश्मीर के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed