फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trains to jammu cancelled due to Gurjar Agitation

गुर्जर आंदोलन का असर जम्मू में भी पड़ा, ट्रेने रद

Tue, 26 May 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 26 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
trains to jammu cancelled due to Gurjar Agitation

राजस्थान में आरक्षण को लेकर गुर्जर समुदाय के लोगों द्वारा किये जा रहे आंदोलन का असर मंदिरों के शहर जम्मू में भी देखने को मिला। सोमवार को आरक्षण को लेकर किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते रेल यातायात पर बुरी तरह असर पड़ा है। आंदोलन के चलते बांद्रा से जम्मू आने वाली स्वराज एक्सप्रेस को रद करना पड़ा। इससे सामान्य यात्रियों के अलावा माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए बाहरी राज्यों के यात्रियों को वापसी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को अपनी वापसी के लिए दूसरी ट्रेनों के लिए टिकट हासिल करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि रेलवे प्रशासन ने रद हो चुकी ट्रेन के यात्रियों को वापसी के लिए अन्य ट्रेनों की टिकटों के लिए सुविधा प्रदान की। रेलवे स्टेशन के मैनेजर अश्विनी शर्मा ने बताया कि आंदोलन के कारण स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन कैंसल हुई है और इस ट्रेन से वापसी करने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेनों की टिकट की सुविधा दे दी गई है। वहीं रिफंड के लिए आवेदन कर रहे यात्रियों को रिफंड दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री इस पसोपेश में रहे कि भीषण गर्मी में अन्य ट्रेनों में कैसे सफर किया जाए। बहरहाल, वह अन्य ट्रेनों में आरक्षण के लिए प्रयास करते देखे गए। कुछ यात्रियों का कहना था कि वह परिवार के साथ माता के दर्शन को आए हैं। बिना आरक्षण ट्रेन में सफर करना मुश्किल है। इसलिए वह एक दिन रुक कर अन्य ट्रेन में जाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा-मूरी के डब्बे पटरी से उतरे, यात्री फंसे
राउरकेला से जम्मू तवी आने वाली टाटा मूरी एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे दोपहर बारह बजे के करीब उत्तर प्रदेश के कोशांबी में पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे सूत्रों के अनुसार जम्मू आने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन मंगलवार को जम्मू पहुंचनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed