{"_id":"2c5122dbcaa3e300d6f2af8a957bcbb5","slug":"trains-continued-to-arrive-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पूजा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से जम्मू पहुंचीं। इसी कारण पूजा एक्सप्रेस को रवाना भी तीन घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन
करीब डेढ़ महीने से कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है। हालांकि अभी कोहरे से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनें देरी से जम्मू पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
पूजा एक्सप्रेस का जम्मू पहुंचने का समय सुबह 8:10 है, लेकिन यह रविवार को करीब छह घंटे देरी से दोपहर दो बजे के करीब पहुंची।
टाटा मूरी का जम्मू पहुंचने का समय दोपहर 2:10 है, लेकिन साढ़े तीन घंटे की देरी से शाम 5:40 पर पहुंची। मालवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से शाम छह बजकर दस मिनट पर जम्मू पहुंची।
विज्ञापन
कानपुर एक्सप्रेस का जम्मू पहुंचने का समय सुबह 11:50 है, लेकिन यह दो घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से जम्मू पहुंची।